Ameen Sayani Funeral Live Photo Update | Radio Broadcaster | अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स: संगीतकार आनंदजी और उस्ताद जाकिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि, परिवार ने मुंबई में रखी प्रार्थना सभा

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जाने-माने रेडियो प्रेजेंटर आमीन सयानी के परिवार ने गुरुवार शाम मुंबई के महालक्ष्मी स्थित फेमस स्टूडियो में प्रार्थना सभा रखी। इस मौके पर संगीतकार आनंदजी, तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन, सिंगर मुकेश के बेट नितिन मुकेश और 90 के दशक के मशहूर एक्टर दलीप ताहिल समेत कई सेलेब्स अमीन सयानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने आमीन को हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी।

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने आमीन को हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी।

अमीन को अंतिम विदाई देते हुए उनके परिवार के सदस्य भावुक हो गए।

अमीन को अंतिम विदाई देते हुए उनके परिवार के सदस्य भावुक हो गए।

70 के दशक की मशहूर संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के आनंदजी भी इस प्रार्थना सभी में पहुंचे।

70 के दशक की मशहूर संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के आनंदजी भी इस प्रार्थना सभी में पहुंचे।

सिंगर मुकेश के बेटे नितिन मुकेश भी इस इवेंट में शामिल हुए।

सिंगर मुकेश के बेटे नितिन मुकेश भी इस इवेंट में शामिल हुए।

अमीन की प्रार्थना सभा में पहुंचे एक्टर दलीप ताहिल।

अमीन की प्रार्थना सभा में पहुंचे एक्टर दलीप ताहिल।

सोशल मीडिया पर भी अमीन की प्रार्थना सभा के कुछ फोटोज वायरल हैं।

सोशल मीडिया पर भी अमीन की प्रार्थना सभा के कुछ फोटोज वायरल हैं।

यहां उनके पार्थिव शरीर को भी अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

यहां उनके पार्थिव शरीर को भी अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

अमीन सयानी के परिवार ने गुरुवार शाम प्रार्थना सभा रखी थी।

अमीन सयानी के परिवार ने गुरुवार शाम प्रार्थना सभा रखी थी।

एक दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार
अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में मंगलवार शाम मुंबई में निधन हो गया था। बेटे रजिल ने जानकारी दी थी कि अमीन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अमीन का अंतिम संस्कार उनके निधन के एक दिन बाद हुआ क्योंकि परिवार वाले कुछ रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे।

अमीन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शाेक जताया था। उनके अलावा बॉलीवुड के बड़े दिग्गज आर्टिस्ट्स ने भी अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अमीन के निधन के बाद पीएम मोदी ने भी शोक जताया था।

अमीन के निधन के बाद पीएम मोदी ने भी शोक जताया था।

करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के तौर पर की
21 दिसंबर 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन मल्टीलिंगुअल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। 10 साल तक वे इंग्लिश प्रोग्राम्स का हिस्सा रहे। आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। सयानी को असल पहचान दिसंबर 1952 में शुरू हुए रेडियो शो गीतमाला से मिली।

मां कुलसुम सयानी और बड़े भाई हामिद के साथ अमीन सयानी (बाएं से पहले)।

मां कुलसुम सयानी और बड़े भाई हामिद के साथ अमीन सयानी (बाएं से पहले)।

42 साल तक होस्ट किया ‘गीतमाला’
अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया। अमीन सयानी की वजह से इस रेडियो शो को देशभर में लोकप्रियता मिली थी। सयानी का शो बिनाका गीतमाला पहले रेडियो सीलोन पर ब्रॉडकास्ट होता था। ये 30 मिनट का प्रोग्राम था। 1952 में शुरू हुआ ये शो सेंसेशन बन गया।

बिनाका गीतमाला से ये सिबाका गीतमाला हुआ और बाद में हिट परेड नाम से भी ब्रॉडकास्ट हुआ, लेकिन कभी भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। इसके बाद गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर ब्रॉडकास्ट हुआ। अमीन ने 42 साल तक इस शो को होस्ट किया।

गीतमाला को शुरुआत से लेकर अंत तक अमीन सयानी ने ही होस्ट किया।

गीतमाला को शुरुआत से लेकर अंत तक अमीन सयानी ने ही होस्ट किया।

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

स्ट्रगलर्स को काम देकर उनकी मदद करते थे अमीन सयानी:उदित नारायण बोले- उनकी आवाज खुदा की आवाज जैसी महसूस होती थी

मशहूर रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी नहीं रहे। मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। अमीन सयानी ने 1952 से पूरी खबर यहां पढ़ें…

बहनो और भाइयो… अमीन सयानी नहीं रहे:91 की उम्र में आया हार्ट अटैक; 42 साल तक सुपरहिट शो गीतमाला को होस्ट किया

“नमस्कार भाइयो और बहनो, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं।” 42 साल तक अपने इस शानदार अंदाज और आवाज से लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी नहीं रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *