12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुकेश अंबानी ने एक बार फिर से बॉलीवुड स्टार्स को जामनगर के लिए इनवाइट किया। उनके बुलावे पर सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर और अरिजीत सिंह जामनगर पहुंचे। हाल ही में ये सभी सेलेब्स जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने ये खास इवेंट उन वर्कर्स के लिए रखा था जिन्होंने प्री-वेडिंग इवेंट को ऑर्गनाइज किया था। उस टीम के मेंबर्स और उनके फैमिली मेंबर्स को पार्टी दी थी। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इसी का हिस्सा बनने जामनगर पहुंचे थे।
जान्हवी कपूर ने कल यानी 6 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने जामनगर पहुंचकर पैपराजी के साथ केक कटिंग भी किया। जान्हवी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्टफ्रेंड ओरी (ओरहान अवत्रामणि) भी जामनगर पहुंचे। इसके अलावा जान्हवी कपूर इस बार भी अपने बर्थडे पर तिरुमाला, तिरुपति पहुंचीं। इस बार जान्हवी के साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ही नहीं बल्कि उनके फ्रेंड ओरी भी नजर आए।

हमेशा की तरह कूल लुक में दिखे शाहरुख खान।

फंकी जीन्स और टी-शर्ट लुक में नजर आए सलमान खान।

जान्हवी कपूर ने ओरी के साथ केक कटिंग किया।

रणवीर सिंह जामनगर एयरपोर्ट पर दिखे।

डेनिम लुक में नजर आईं आलिया भट्ट।