गुजरात3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में हो रही है।
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट होने वाली है। यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में हो रही है। अभी तक सिर्फ टेक्निकल अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई है। शाहरुख खान की फिल्म जवान को बेस्ट एक्शन की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने व्हॉट झुमका के लिए गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। टेक्निकल अवॉर्ड्स की कैटेगरी में सैम बहादुर को सबसे ज्यादा तीन, जबकि एनिमल को दो अवॉर्ड्स मिले हैं।
बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में इस बार रणबीर कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सनी देओल और विक्की कौशल नॉमिनेट हैं। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी और तापसी पन्नू को नॉमिनेशन मिला है।
करीना कपूर, सारा अली खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और जान्हवी कपूर इस सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल शो को होस्ट करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।

शो के होस्ट करण जौहर इवेंट में शामिल होने पहुंच चुके हैं।

करण जौहर के साथ को-होस्ट मनीष पॉल भी सेरेमनी में पहुंच चुके हैं।

वरुण धवन इससे पहले रिहर्सल करते नजर आए।

करीना कपूर ने भी कुछ देर पहले डांस रिहर्सल किया।

स्टेज सज चुका है, यहीं पर फंक्शन हो रहा है।

एनिमल सेंसेशन तृप्ती डिमरी भी डांस की तैयारी करती नजर आईं।

समारोह की शुरुआत 27 जनवरी यानी एक दिन पहले हो चुकी है।
अभी तक टेक्निकल अवॉर्ड्स विनर्स के नाम सामने आए हैं..

बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट
12Tth फेल

विक्रांत मैसी ने फिल्म में IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। विक्रांत मैसी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक ’12th फेल’ पर बेस्ड है। विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वैसे तो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें देश के हर गांव और छोटे शहरों के युवाओं की कहानी है।
एनिमल

रणबीर कपूर की इस फिल्म में काफी ज्यादा वायलेंस दिखाया गया है। एक चॉकलेटी बॉय की इमेज वाले रणबीर ने इस फिल्म में इटेंस एक्शन किया है।
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 850 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में रणवीर कपूर का नेवरसीन एक्शन अवतार देखने को मिला था।
जवान

2023 का साल शाहरुख के लिए ऐतिहासिक रहा। पठान के बाद जवान ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे।
साउथ के डायरेक्टर एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहरुख, विजय सेतुपति और नयनतारा लीड रोल में थे। वहीं, दीपिका का फिल्म में कैमियो था। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणी, रिद्धी डोगरा, संजीता भट्टाचार्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म में किसान, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यावरण को नुकसान व बढ़ते पूंजीवाद को निशाना बनाया गया है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी, बड़े कारोबारियों को आसान कर्ज जैसे मुद्दे देश में सभी को जोड़ते दिखे। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए।
पठान

पठान के गाने बेशरम रंग पर बवाल जरूर हुआ, लेकिन इससे इसके परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा।
25 जनवरी 2023 को रिलीज पठान ने शाहरुख खान का शानदार कमबैक कराया। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुए। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।
OMG-2

OMG-2 को लेकर भी विवाद देखने को मिला था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दे दिया था।
11 अगस्त 2023 को रिलीज यह फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे गंभीर विषय पर बनी है। फिल्म को देखने के बाद आप बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कुछ बातें हमारे दिल और दिमाग में चलती तो हैं, लेकिन वो सारी चीजें हम दुनिया के सामने कह नहीं पाते। अक्षय कुमार शिव के दूत बने हैं। जबकि पंकज त्रिपाठी भक्त की भूमिका में हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

गली बॉय के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन पर फिर झंडे गाड़ दिए थे।
फिल्म में रणवीर सिंह का कैरेक्टर है रॉकी रंधावा, और आलिया ने रानी का कैरेक्टर निभाया है। फिल्म ने 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए काफी वक्त बाद डायरेक्शन में वापसी की थी।
बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट
- रणबीर कपूर (एनिमल)
- रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- शाहरुख खान (डंकी)
- शाहरुख खान (जवान)
- सनी देओल (गदर 2)
- विक्की कौशल (सैम बहादुर)
बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट
- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- थैंक यू फॉर कमिंग (भूमि पेडनेकर)
- दीपिका पादुकोण (पठान)
- कियारा आडवाणी (सत्य प्रेम की कथा)
- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
- तापसी पन्नू (डंकी)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट
- आदित्य रावल- फराज
- अनिल कपूर (एनिमल)
- बॉबी देओल (एनिमल)
- इमरान हाशमी (टाइगर 3)
- तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- विक्की कौशल (डंकी)
1954 में हुई थी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी। इस अवॉर्ड सेरेमनी का हर साल आयोजन होता है। पहली बार फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। अभी तक के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ को सबसे ज्यादा 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं।
वहीं सबसे ज्यादा नॉमिनेशन शाहरुख खान की फिल्म कभी अलविदा न कहना ( 23 नॉमिनेशन) और आमिर खान की रंग दे बंसती को ( 21 नॉमिनेशन) मिले हैं। सबसे ज्यादा अवॉर्ड (21 बार) लेखक और डायरेक्टर गुलजार को मिले हैं।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में जो ट्रॉफी दी जाती है उसे ब्लैक लेडी कहते हैं।