Akshay Kumar’s flat in Andheri sold, alia bhatt mimicry artish chandni own | अक्षय कुमार का अंधेरी स्थित फ्लेट बिका: ​​​​​​​आलिया भट्ट की मिमिकरी आर्टिस्ट चांदनी ने खरीदा अक्षय का फ्लेट, ब्रह्मास्त्र के बाद हुई थीं फेमस

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट की मिमिकरी कर मशहूर हुईं चांदनी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चांदनी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज के बाद आलिया भट्ट की नकल उतारकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी थीं। अब उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में घर खरीद लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उस घर के पिछले मालिक अक्षय कुमार थे।

हाल ही में चांदनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नए घर में हुई पूजा की चंद तस्वीरें शेयर की हैं। गृह प्रवेश की तस्वीरों के साथ चांदनी ने लिखा है, घर, 25 साल के होने से पहले घर खरीदना, बी राइट बैक, ईएमआई भरूंगी।

देखिए चांदनी के गृह प्रवेश की तस्वीरें-

अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो चांदनी द्वारा खरीदा हुआ नया घर असल में अक्षय कुमार का था, जो उन्होंने बेच दिया है। ये फ्लेट मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। घर की कीमत क्या है और इसकी डील कितने में हुई है, इस बात की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

महज 24 साल की हैं मिमकरी आर्टिस्ट चांदनी

बताते चलें कि चांदनी फिलहाल 24 साल की हैं। उन्होंने लॉ डिग्री हासिल की हुई है। वो शौकिया तौर पर मिमिकरी किया करती थीं, जिसके बाद वो वीडियो जॉकी और मिमिकरी आर्टिस्ट बन गईं। चांदनी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन असल पहचान उन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन से मिली। इसके लावा वो अमेजन मिनी टीवी के कॉमेडी शो कॉन्सटेबल गिरपड़े में नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *