मुंबई: फिल्मी सितारों का राजनीति में कदम रखना कोई नई बात नहीं है। अमिताभ बच्चन से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक कई सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। लेकिन इन सितारों ने राजनीति का रुख तब किया जब इनका करियर ढलान पर पहुंच चुका था। लेकिन अक्षय कुमार इस परंपरा को तोड़ते नजर आ रहे हैं। अब खबर है कि अक्षय कुमार राजधानी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
Humbled by condolence messages on mom’s passing, thankful to all🙏🏻Grateful to hon’ble PM for this amazing gesture to take out time and express warm feelings for me and my late parents. These comforting words will stay with me forever. Jai Ambe pic.twitter.com/22lDjZfEE6
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 12, 2021
खबरों के मुताबिक बीजेपी एक्टर अक्षय कुमार को दिल्ली के पंजाबी बहुल क्षेत्र चांदनी चौक से मैदान में उतार सकती है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक्टर को टिकट दे सकती है। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन करने के साथ ही सीटों के बंटवारे भी कर लिए हैं। इसके बाद बीजेपी ने भी दिल्ली की सीटों के लिए आकलन करना शुरू कर दिया है। सभी सीटों पर बीजेपी इस बार नए चेहरे खड़े कर सकती है।
#WATCH | As a common man, I just wanted to ask him (PM Narendra Modi) very simple, straight questions. It is not my work to ask about the policies, what he is doing and what not… I was honoured to sit with him and talk to him: Actor Akshay Kumar on his interview with PM Modi pic.twitter.com/QiOkCFG2hO
— ANI (@ANI) June 1, 2022
अक्षय कुमार को कई बार मोदी जी से मिलते हुए भी देखा गया है। तभी से उनके राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब अक्षय पॉलिटिक्स का हिस्सा बनते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा!