Aiden Markram and wife Daniella OConnor cute moments। पहले लगाया गले… फिर एक दूसरे की आंखों में खो गए, डब्ल्यूटीसी फाइनल जीत के बाद मार्करम-निकोल के क्यूट मोमेंट ने जीता दिल

Last Updated:

ICC World Test Championship Final 2025 शनिवार को डब्ल्यूटीसी फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया. इस दौरान मैच के हीरो रहे एडेन मार्करम और उनकी पत्नी निकोल डेनियल ओ कोनोर…और पढ़ें

पहले लगाया गले...मार्करम-निकोल के क्यूट मोमेंट ने जीता दिल

एडेन मार्करम और उनकी पत्नी एक दूसरे में खो गए.

हाइलाइट्स

  • मैच के बाद एक दूसरे में मग्न हो गए मार्करम और उनकी पत्नी निकोल
  • निकोल ने पति को गले लगाकर उन्हे किस किया
  • मार्करम भी पत्नी की आंखों में देखते रहे

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने शनिवार को डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया. साउथ अफ्रीका की जीत के नायक एडेन मार्करम रहे जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली.साउथ अफ्रीका की 27 साल बाद यह कोई आईसीसी खिताब है.एक और हर कोई इसका जश्न मना रहा था, दूसरी ओर मार्करम और उनकी पत्नी निकोल डेनियल ओ कोनोर एक दूसरे में मग्न थे. मार्करम की पत्नी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थीं.मैच खत्म होने के बाद वह दर्शक दीर्घा से उठकर मैदान पर आईं और अपने पति के गले लग गईं. इस क्यूट मोमेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.दोनों ने एक साथ खिताबी जीत का जश्न मैदान पर मनाया.

डब्ल्यूटीसी के फाइनल में साउथ अफ्रीका की ऐतिसिक जीत के बाद एडेन मार्करम (Aiden Markram) उनकी पत्नी निकोल के बीच प्यारा सा पल वायरल हो गया है.जैसे ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से शिकस्त दी, वैसे ही एडेन मार्करम शी के मारे फूले नहीं समाए और अपनी बीवी को ढूंढते हुए स्टेडियम स्टैंड के पास पहुंच गए और तुरंत उन्हें गले लगा लिया. दोनों के क्यूट मोमेंट पर जब स्टेडियम पर मौजूद फैंस की नजर पड़ी तो वे उन पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहे. फैंस उके लिए चीयर्स करने लगे.

आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतकर मालामाल हुए साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, हारने वाली ऑस्ट्र्रेलियाई टीम को भी मिले करोड़ों रुपये

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *