Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 2 january 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 2 January 2024- ग्रहों की स्थिति : गुरु मेष राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में, केतु कन्या राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि : विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है क्योंकि भावुक बने रहेंगे। नुकसान संभव है। संतान पक्ष से भी थोड़ा मन भावुक रहेगा। व्यापार आपका बहुत अच्छा चलता रहेगा। शुभता के प्रतीक धीरे-धीरे बन रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कला भी संभव है। प्रेम की स्थिति अभी थोड़ी-सी बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। जो लोग संतान वाले हैं, उनके संतान की स्थिति थोड़ी-सी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका सही चल रहा है। शुभ कार्यों में खर्च होगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

15 जनवरी को होगा सूर्य का महागोचर, उथल-पुथल से बदलेगा भाग्य का सितारा, पढ़ें सभी राशियों का हाल

कर्क राशि : क्रोध पर काबू रखें। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की स्थिति थोड़ी-सी मध्यम या झगड़ालू दिख रही है। धन का आवक बना हुआ है, लेकिन निवेश करने से बचें। तांबे की वस्तु दान करें।

सिंह राशि : बहुत अच्छे ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है। समाज में सराहे जा रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : मन चिंतित रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि :आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा में लाभ होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए व्यापार के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। भाग्य साथ दे रहा है। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेमी-प्रेमिका की स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत अंत में आपकी होगी, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *