Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 18 december 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 18 December 2023- ग्रहों की स्थिति:  

ग्रहों की स्थिति : गुरु मेष राशि में, केतु कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, सूर्य और वक्री बुध धनु राशि में, शनि और चंद्रमा विषयोग बनाकर के कुंभ राशि में राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं।

मेष राशि : मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छी स्थिति में है। व्यापार भी सही चल रहा है। बस मानसिक स्वास्थ्य पर थोड़ा-सा ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें। अच्छा होता रहेगा।

वृषभ राशि : कोई नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा। व्यापारिक स्थिति डिस्टर्बिंग होगी, लेकिन नुकसान नहीं होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार स्ट्रगल के साथ अच्छा कहा जा सकता है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : मान-हानि की स्थिति बनेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार मध्यम रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार आपका अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य डिस्टर्बेंस के साथ चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : मन खिन्न रहेगा। प्रेम में तू-तू, मय-मय संभव है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कला भी संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्त चाप की प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि : धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। कुटु्म्बों से लड़ाई हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। गणेशजी को प्राणाम करते रहें।

मीन राशि : आय की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन खिन्न रहेगा। बच्चों से दूरी रहेगी। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *