Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 16 december 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 16 December 2023- ग्रहों की स्थिति- गुरु मेष राशि में, केतु कन्या राशि में ,शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु वृश्चिक राशि में, बुध वक्री होकर के धनु राशि में, चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर गए। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि: व्यापारिक विस्तार होगा। कोर्ट-कचहरी से अच्छे समाचार मिलेंगे। शासन-सत्ता पक्ष के गलियारों में आपका नाम होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान भी मध्यम से बेहतर की तरफ, व्यापार सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य आपका मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान बहुत बढ़िया, व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में है। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि: अच्छी  स्थिति कही जाएगी। चाहे वह नौकरी-चाकरी की हो, जीवनसाथी का, प्रेम-संतान का, स्वास्थ्य, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया, बड़ा आनंददायक जीवन दिख रहा है आपका। पीली वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

सिंह राशि: शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्ट्रगल के साथ जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन बहुत अच्छा हो रहा है। प्रेम-संतान पर ध्यान दें और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा, नुकसान होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि: गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। बस कलह से बचें। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। प्रेम और संतान पर ध्यान दें। बाकी स्थिति ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: धन का आवक बढ़ेगा। कुछ आपस की टीम में या कुटुम्बों में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी, व्यापार अच्छा, निवेश करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक तेज आप में रहेगी। ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम-संतान और व्यापार अद्भुत होगा। एक शुभ समय और शुभ दिन है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: मन चिंतित रहेगा। एक अज्ञात भय सताएगा। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: रुका हुआ धन वापस मिलेगा । आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *