‘मोदीजी (PM Narendra Modi) दीपक के लौ की तरह खुद जल कर अँधेरे को दूर कर रहे हैं। । ‘ यह केवल एक वाक्य नही, हम सब कार्यकर्ताओं का प्रेरणा मंत्र है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा भारत मंडपम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए प्रस्ताव पर दिए गए संबोधन का यह प्रमुख बिंदु है। दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन में दो दिवसीय उपस्थिति के अभूतपूर्व अनुभव से हम सभी कार्यकर्ता नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार दिखे। ये चुनौती सिर्फ आने वाले चुनाव को लेकर नहीं है। इसलिए एक भारत श्रेष्ठ भारत इस संकल्प को साकार करने के लिए तैयार रहना है और इसके लिए चुनाव सिर्फ एक माध्यम है। देश को महानता की ओर ले जाने का संकल्प दस साल पहले भारतीय जनता पार्टी की महान जीत के साथ शुरू हुआ था। मुझे पूर्ण विश्वास ही कि, देश की जनता ने संकल्प लिया है कि 2024 में श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और एनडीए सरकार को 400 के पार ले जाना है।
मोदी के नेतृत्ववाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले एक दशक के कार्यकाल में देश का समग्र विकास और हर क्षेत्र का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई और इसके अंतर्गत प्रत्येक किसान को सालाना 6 हजार की राशि दी गई, जो दिखाता है कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के समुचित विकास और उत्थान के लिए संकल्पित है। सरकार ने पिछले 10 वर्षो में अर्थव्यवस्था के लेकर कई बड़े कदम उठाए और आर्थिक सुधार के लिए समर्पित नीतियां लागू जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से छलांग लगाकर 5वें स्थान पर आ गई है। भाजपा सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश का हर वर्ग का तेजी से विकास हुआ है। अब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी के 2047 में विकसित भारत के संकल्प को लेकर चुनाव में जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सिद्धांत और आधार पूरी तरह लोकतांत्रिक हैं और इन्हीं लोकतांत्रिक सिद्धातों की नींव पर भाजपा के संगठन की इमारत मजबूती से खड़ी है। पार्टी में किसी व्यक्ति का पद उसकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है। परिश्रम, नीतियां और परफॉरमेंस के कारण जनता बार-बार भाजपा को चुनती है। मोदी 3। 0 में देश आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद से पूर्ण मुक्त हो जायेगा। मोदी की सोच, कर्मठता और परिश्रम से होगा विकसित भारत का निर्माण यह विश्वास मिला है।
प्रधान मंत्री मोदी के लिए संगठन सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान शुरू से अंत तक बैठे रहे और हमसबों का मार्गदर्शन भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सौभाग्य है कि श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा नेतृत्व हमलोगों को मिला है, जो संगठन को लगातार दिशा एवं दृष्टि देते रहे हैं। मुझे लगता है, कि विपक्ष के अकर्मण्य नेताओं की सच्चाई को भी सबके सामने लाने की जरूरत है। विपक्ष ने पिछले दस सालों में विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से नहीं निभाई है, इन बातों को भी लोगों के समक्ष पूरी स्पष्टता के साथ रखने की जरूरत है। यूपीए सरकार के दस वर्षों के दौरान आर्थिक दृष्टि से घपले, भ्रष्टाचार और कुशासन हुए, उसका विस्तृत ब्योरा श्वेत पत्र के रूप में जारी किया गया है।
श्वेत पत्र में बिंदुवार और विस्तृत ब्योरा भी दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस श्वेत पत्र को पंचायत एवं बूथ स्तर तक जनता के बीच सही ढंग से ले जाएं तो हमारी सरकारने कितना पारदर्शी कार्य किया यह जनता के समझ में आयेगा। कार्यकर्ता गहराई से पढ़कर जनता के बीच ले जाएं तो आने वाले चुनाव में एक मंत्र के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में अनेकों दृष्टि से योजनाओं से लेकर भारतीय जनता पार्टी की राजनैतिक दृष्टि तक, पार्टी समाज के हर वर्ग के लिए पार्टी के काम आदि के बारे में विस्तृत चर्चा हुई है। आर्थिक दृष्टि से भारत कैसे सबल एवं मजबूत और दुनिया में मजबूत अर्थनीति के साथ खड़ा हुआ है, इस बारे में विस्तृत जानकारियां दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ,’ हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। हम तो छत्रपति श्री । शिवाजी महाराज को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि अब तो छत्रपति बन गए, सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। ऐसे ही, उनसे प्रेरणा लेकरके मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। अगर मैं अपने घर की ही चिंता करता तो आज करोड़ों गरीबों के घर नहीं बना पाता। मैं देश के करोड़ों बच्चों के भविष्य के लिए जीता हूं, जागता हूं जूझता रहता हूं। देश के करोड़ों युवाओं, करोड़ों बहनों-बेटियों, करोड़ों गरीबों का सपना ही मोदी का संकल्प है। और इस संकल्प की पूर्ति के लिए ही हम सब सेवाभाव से दिन-रात एक कर रहे हैं। 10 वर्षों में हमने जो हासिल किया, साथियों, वो तो एक पड़ाव मात्र है, मंजिल तक पहुंचने का एक नया विश्वास है, अभी हमें अपने देश के लिए, कोटि-कोटि भारतीयों के लिए, हर भारतीय का जीवन को बदलने के लिए बहुत कुछ हासिल करने का सपने हैं, संकल्प है। इसके लिए बहुत से निर्णय बाकी हैं।
यह भी पढ़ें
यह बात पार्टी का कार्यकर्ता के नाते मझे छु गई। ये 10 वर्ष साहसिक फैसलों, दूरगामी निर्णयों के नाम रहे। जो काम सदियों से लटके थे। । । हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में भी 500 साल बाद धर्मध्वजा फहराई गई है। 7 दशक बाद हमने करतारपुर साहब राहदारी खोली। 7 दशक के इंतज़ार के बाद देश को आर्टिकल-370 से मुक्ति मिली। लगभग 6 दशक बाद राजपथ, कर्तव्य पथ के नए स्वरूप में सामने आया। 4 दशक बाद आखिरकार, वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी हुई। 3 दशक बाद आखिरकार, देश को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली। तीन दशक बाद आखिरकार, लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला। तीन तलाक की बुराई के विरुद्ध कड़ा कानून बनाने का साहस भी हमने ही दिखाया। दशकों से नए संसद भवन की ज़रूरत महसूस हो रही थी, उसे हमने ही पूरा किया। ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सौभाग्य है कि वो ऐसी अनेक सिद्धियों का निमित्त बन सके।
ऐसा कहा जाता है कि अनुभव व्यक्ति को समृद्ध बनाते हैं। विचार गहरे होते हैं और संस्कारों से युक्त होने से मन की समृद्धि बढ़ती है। ऐसे में सेवा का पद सर्वोच्च है। भारतीय जनता पार्टी जिन कारणों से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई है, उनमें इसके कार्यकर्ताओं की वैचारिक गहराई और उनमें पैदा हुई सेवा भावना का बहुत बड़ा स्थान है। आजादी के अमृत महोत्सव में श्री। नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी, परोपकारी और प्रतिबद्ध नेता का होना और देश की गौरवशाली यात्रा को दिशा और दृष्टि देने के लिए उनका अटूट मार्गदर्शन मिलना पार्टी के लिए एक भाग्यशाली संकेत है।
दस वर्षों का स्वच्छ, पारदर्शी और ईमानदार कार्यकाल परिवर्तन संकल्प की सफलता को रेखांकित करता है। यह केवल चमत्कार नहीं , कि देश के 25 करोड़ लोगों के माथे से गरीबी रेखा मिट गयी है। यह पार्टी के अंत्योदय के आदर्श वाक्य और मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के समर्पित कार्य का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह सफलता इस बात को रेखांकित करती है कि सबका साथ-सबका विकास सिर्फ एक चुनावी नारा नहीं है, बल्कि कार्यान्वयन का संकल्प है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि धर्म, पंथ, जाति, क्षेत्रवाद की दीवारें देश की प्रगति को नहीं रोक सकेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश से प्रेरित, पार्टी अध्यक्ष नडडा के संगठनात्मक कौशल से बनी ऊर्जा, श्री अमित शाह का संबोधन ‘मोदी की गॅरंटी’ का जन-जन द्वारा स्वीकार किया गया आह्वान, विकसित भारत का सपना और प्रेरणा कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह से ध्वस्त कर अगले सौ दिनों में देश को आंदोलित करने का हमने संकल्प लिया है। अयोध्याधीश भगवान श्री राम का आशीर्वाद हमारे साथ है। – चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश अध्यक्ष , भाजपा , महाराष्ट्र