Spring Season Diet | होने लगी है हल्की गर्मी की शुरूआत, जान लें इस मौसम में क्या खाना चाहिए क्या नहीं

Spring Season Diet, Lifestyle News

बसंत ऋतु में क्या खाएं क्या नहीं (फोटो-सोशल मीडिया)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: बसंत पंचमी 2024 ( Basant Panchami 2024) के बाद से मौसम में बदलाव शुरू होने लगे है जहां पर सर्दी (Cold Weather) की वापसी के बाद हल्की गर्मी की शुरूआत होने लगी है। ऐसे ही बदलते मौसम में अक्सर खानपान को लेकर की गई लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा देती है। इसके लिए बसंत ऋतु के मौसम में आप खुद को एक्टिव और खानपान पर ध्यान देंगे तो सेहतमंद बने रहेंगे, आइए जानते हैं..

क्या खाना चाहिए

1-हल्का खाना डाइट में करें शामिल

अगर आप बदलते मौसम या बसंत ऋतु के दौरान खाने की डाइट का ख्याल रखते हैं तो अपच और पाचन की समस्याएं नहीं आती है। इसके लिए इस मौसम में गरिष्ठ या भारी खाना खाने की बजाय हल्का खाना शुरू कर दें। इसके लिए सुबह के समय नाश्ते में उपमा, इडली, पोहा खा सकते है और दोपहर के भोजन में मूंगदाल, खिचड़ी और रात के समय दाल और सूप खा सकते है।

2- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन

आप खाने के साथ ही मौसमी फल और सब्जियों का सेवन कर सकते है। इसमें इम्यूनिटी लेवल मजबूत बनाने के लिए संतरा, अंगूर, सेब और अमरूद को दिन में खा सकते है। इन फलों को आप दिन के समय खाते है तो यह फायदेमंद होते है वहीं अगर रात में इसे खाएंगें तो नुकसान पहुंचा सकते है। 

3- इस सीजन में तीखे, कड़वे, कसैले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए इससे आपके पेट की सेहत अच्छी रहती है।

Spring Season, Lifestyle News
बसंत ऋतु में क्या खाना चाहिए ( फोटो-सोशल मीडिया)

क्या नहीं खाना चाहिए

4- इस मौसम में बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ये खाद्य पदार्थ गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ाने के लिए परेशान करती है। 

5- दोपहर के भोजन के बाद सोने की सलाह दी जाती है जो कफ दोष की समस्या को दूर करती है।

6-बसंत ऋतु के मौसम में मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके साथ ही दही, आइसक्रीम खाने की मनाही भी इस मौसम में होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *