Tata Tiago EV prices hiked by Rs 5000 check its all details here, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। अब टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन रेंज की कीमतों में संशोधन किया है। भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा ने नेक्सन ईवी (Nexon EV) और टिगोर ईवी (Tigor EV) के साथ ने टियागो ईवी (Tata Tiago EV) की एक्स-शोरूम कीमतें भी बढ़ा दी हैं। एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक के चुनिंदा वैरिएंट अब 5,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। हालांकि, टियागो ईवी के बेस XE वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें नहीं बदली हैं। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर एमजी कॉमेट ईवी से होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 31 दिन में 4 लाख से ज्यादा बाइक सेल कर ये कंपनी फिर बनी नंबर-1, इसे राजगद्दी से हटा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!

टियागो ईवी के वैरिएंट्स 

टियागो ईवी (Tata Tiago EV) के वैरिएंट्स की बात करें तो यह मिड और लॉन्ग रेंज में XE, XT, XZ प्लस और XZ प्लस टेक जैसे वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

रेंज और बैटरी पैक

इसमें पहला मॉडल 19.2kWh के बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, जबकि दूसरा वैरिएंट 24kWh के बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। इनमें से पहला वैरिएंट 250 किमी. की रेंज ऑफर करती है। वहीं, इसमें दूसरा वैरिएंट 315 किमी. की रेंज ऑफर करता है।

टियागो ईवी की कीमत

टियागो ईवी के कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत अब 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है और 12.09 लाख रुपये तक जाती है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

किससे है मुकाबला?

भारतीय बाजार में टियागो ईवी (Tata Tiago EV) के रायवल्स की बात करें तो टाटा की इस सबसे किफायती ई-कार टियागो ईवी की कीमत टक्कर सिट्रोएन eC3 (Citroen eC3) और एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) से होती है।

यह भी पढ़ें- ग्राहकों पर इस SUV को खरीदने का भूत सवार! हर घंटे 60 नए लोग कर रहे बुक; 70+ सेफ्टी फीचर से लैस है कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *