नवभारत डिजिटल टीम : आजकल हर कोई किसी ना किसी हेल्थ समस्या (Health Problem) से परेशान हैं जिसमें सबसे ज्यादा लोग अपने मोटापे (Obesity) को लेकर परेशान नजर आते है। अपने मोटापे की समस्या को कम करने के लिए एक्सरसाइज (Excercise) और तरह-तरह की डाइट फॉलो करते है। हाल ही में 30-30-30 वेट लॉस फॉर्मूला (30-30-30 Weight Loss Rule) काफी ट्रेंड हो रहा है। जिसके जरिए वजन को तेजी से घटाया जा सकता है।
जानिए क्या है 30-30-30 वेट लॉस ट्रेंड
हम इस लेटेस्ट ट्रेंड 30-30-30 वेट लॉस की बात करते हैं तो, यह फॉर्मूला केवल वजन घटाने के लिए बेहद कारगार है। इसमें आपको इस फॉर्मूले को अपनाते हुए नियमित कैलोरी इंटेक में से 30 प्रतिशत तक कैलोरी की मात्रा घटानी होती है। मान लो आपकी कैलोरी 6500 के करीब है तो आपको 2100 कैलोरी कम करनी होगी। वहीं इस फॉर्मूले के साथ आप अपनी रेगुलर एक्सरसाइज के साथ न्यूट्रीशन को भी बैलेंस करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें
फॉर्मूला अपनाते हुए रखें ये ख्याल
वजन घटाने के लिए अगर आप 30-30-30 का फॉर्मूला अपनाते हैं तो इस दौरान भी आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1- भले ही इस नियम के साथ आप मोटापा घटाने की पहल करते हैं कैलोरी ही बस कम करना जरूरी नहीं है। इसके साथ ही आप एक्सरसाइज, योगा, प्राणायाम, एरोबिक्स जैसी फिजिकल एक्टिविटी करते रहें ऐसा करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।
2- इस फॉर्मूले के साथ आपको अपनी डाइट का भी खासा ख्याल रखना जरूरी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में मौसमी फलों के साथ हरी सब्जियों का सेवन करें। इसके लिए आप मिश्रित अनाज, दालों को भी शामिल कर सकते है।
वजन घटाने के लिए अपनाएं (गूगल)
3- इस नियम के तहत सामान्य स्वास्थ्य वाले अमेरिकियों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के समय के साथ एक्सरसाइज करके वजन घटाना चाहिए। ऐसा करने से आपके मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग होती है। इसके अलावा मोटापे से परेशान लोगों के लिए सप्ताह भर में 200 से 300 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करना जरूरी है।