33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फेमस म्यूजिशियन सरताज इलैयाराजा की बेटी और सिंगर भवतारिणी का 47 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है भवतारिणी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। कल गुरुवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन श्रीलंका में लगभग शाम के 5 बजे के करीब हुआ। आज उनका पार्थिव शरीर श्रींलका से चेन्नई लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें भवतारिणी म्यूजिशियन कार्तिक राजा और युवान शंकर राजा की बहन थीं। भवतारिणी को ‘भारती’ के तमिल गीत ‘मयिल पोला पोन्नू ओन्नू’ के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।

भवतारिणी के निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, पुडुचेरी के उपराज्यपाल और अन्य कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।
भवतारिणी ने अपने करियर की शुरुआत ‘रासैया’ से बतौर सिंगर की थी। 2002 में उन्होंने ‘मित्र, माई फ्रेंड’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। इसके बाद ‘फिर मिलेंगे’ और ऐसी कई फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया था। उन्होंने कधालुक्कु मरियाधई, अजगी, फ्रेंड्स, पा, भारती, मनकथा और अनेगन जैसी तमिल फिल्मों के लिए गाने गाए थे। भवतारिणी का आखिरी म्यूजिक एल्बम मलयालम फिल्म ‘मायनाधि’ के लिए था।