Randhir Kapoor seen with his entire family, randhir kapoor, babita, karishma kapoor, kareena kapoor, taimur, jeh, ritesh deshmukh, genelia | रणधीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ दिखे: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त स्पॉट हुए, रितेश-जेनेलिया बच्चों का फुटबॉल मैच देखने पहुंचे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Randhir Kapoor Seen With His Entire Family, Randhir Kapoor, Babita, Karishma Kapoor, Kareena Kapoor, Taimur, Jeh, Ritesh Deshmukh, Genelia

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणधीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आए। रणधीर कपूर के साथ उनकी वाइफ बबीता और दोनों बच्चे- करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी दिखे। करीना कपूर अपने दोनों बच्चों- तैमूर और जेह के साथ रेस्टोरेंट में लंच के लिए आई थीं।

रणधीर कपूर ने बबीता से 1971 में शादी की थी।

रणधीर कपूर ने बबीता से 1971 में शादी की थी।

बता दें, करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर पिता रणधीर कपूर के घर लंच पर जाती नजर आती हैं। वेटरन एक्टर रणधीर कपूर बांद्रा के पॉश एरिया में रहते हैं। एक्टर तीन साल पहले 30 अप्रैल, 2021 में अपने बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले रणधीर कपूर चेंबूर में रहा करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि चेंबूर वाले घर में वे अकेला महसूस करने लगे थे। यही कारण था कि वे बांद्रा में शिफ्ट हुए ताकि अपने परिवार से बार-बार मिल सकें।

रितेश-जेनेलिया बच्चों का फुटबॉल मैच देखने पहुंचे
रितेश देशमुख और जेनेलिया अपने बच्चों का फुटबॉल मैच देखने पहुंचे। वहां मौजूद पैपराजी को देखकर रितेश चौंक गए। पैपराजी ने उनसे जेनेलिया के साथ पोज देने के लिए कहा। रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी को 11 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। ये बॉलीवुड का पावर कपल है। एक इंटरव्यू के दौरान जेनेलिया ने कहा कि वो चाहती हैं कि उनके बच्चे बिल्कुल अपने पिता जैसे बनें। वो बहुत कॉन्फिडेंट हैं। वो बहुत सी चीजें करते हैं। वो सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि अच्छे आर्किटेक्ट, अच्छे प्रोड्यूसर और एक अच्छे इंटरप्रेन्योर भी हैं।

रितेश-जेनेलिया 3 फरवरी, 2012 को शादी के बंधन में बधें।

रितेश-जेनेलिया 3 फरवरी, 2012 को शादी के बंधन में बधें।

उन्होंने कहा- उनके पास ढेरों जिम्मेदारियां हैं, इसके बावजूद वो एक बेहतरीन पिता हैं। वो बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं। वो ऐसे पिता नहीं हैं, जो बच्चों के सोने के बाद घर आएं। जिंदगी में उनके जैसा इंसान होंने से लाइफ में बहुत बैलेंस रहता है।

शादी से पहले रितेश-जेनेलिया ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

शादी से पहले रितेश-जेनेलिया ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *