नवभारत डिजिटल डेस्क: संगीत की दुनिया के सम्राट उस्ताद राशिद खान (Singer Rashid Khan Passes Away) का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रशीद का इलाज कोलकाता (Kolkata) के SSKM अस्पताल में चल रहा था। वह 22 नवंबर से इस अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। जिसके बाद 55 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
संगीत के सरताज राशिद खान के पार्थिव शरीर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा।
I am deeply saddened to learn that Padma Bhushan Ustad Rashid Khan has left for his heavenly abode.
The sad and untimely demise of the Music Maestro would create a huge void in the sphere of Music especially
Hindustani Classical Music.
I offer my sincere condolences to his… pic.twitter.com/b7tMaKhPCr— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) January 9, 2024
पिछले महीने सेरेब्रल अटैक आने के बाद उस्ताद राशिद खान की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्होंने शुरुआत में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज कराया था। लेकिन फिर बाद में उन्होंने कोलकाता के हॉस्पिटल में अपना इलाज जारी रखा था। हालांकि डोक्टरों का कहना है कि उन्होंने ऊस्ताद को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन वह असफल रहे।
यह भी पढ़ें
उस्ताद राशिद खान के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं प्रकट की है। सीएम ममता ने कहा है कि राशिद खान के पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा। ताकि यहां आकर उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर सके। जबकि राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था।