चीनी कंपनी BYD (Build Your Dreams) अपनी इलेक्ट्रिक सेडान सील (Seal) को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। लॉन्चिंग से पहले इस इलेक्ट्रिक कार की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे कंपनी की डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। ये भारतीय बाजार में BYD की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। e6 MPV और Atto 3 SUV की सेल पहले से की जा रही है। बता दें कि सील EV 5 मार्च को लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने सील EV को ऑटो एक्सपो 2023 में सबसे पहले शोकेस किया था।
इंडिया-स्पेक BYD सील EV की डिटेल
सबसे पहले इसके डिजाइन की बात करें तो, सील में 2021 के ओशन एक्स कॉन्सेप्ट से मिलते जुलते डिटेल्स मिले हैं। र यह BYD की “ओसियन एथेटिक्स” डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती है। यह BYD की EV रेंज में ओसियन-थीम वाले नामों को भी फॉलो करता है। सील में कूप-जैसी ऑल-ग्लास रूफ, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, चार बूमरैंग-शेप की LED डे-टाइम रनिंग लाइट, स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और पीछे की तरफ एक फुल वाइड LED लाइट बार मिलती है। इसका डायमेंशन की बात करें तो लंबाई 4800mm, चौड़ाई 1875mm और ऊंचाई 106mm होगी।
महंगी हो गई महिंद्रा की नंबर-1 SUV, खरीदने से पहले देख लें नई लिस्ट
भारतीय बाजार में सील को 82.5kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो रियर-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ 570Km की रेंज देगी। रियर एक्सल पर लगा परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 230hp पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार का वजन लगभग 2055 किलोग्राम होगा। ये इलेक्ट्रिक करा सिर्फ 5.9 सेकेंड के 0-100kph की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें कंपनी की पेटेंट ब्लेड सेल तकनीक मिलती है। यह 150kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जिससे यह 37 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है। रेगुलर 11kW AC चार्जर से ये 0 से 100% तक चार्ज होने में करीब 8.6 घंटे लेती है।
अब भारत में आ रही ये नई ई-कार, सिंगल चार्ज पर 201Km दौड़ेगी
BYD सील के अंदर सेंटर कंसोल में एक रोटेड 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। फ्लोटिंग टचस्क्रीन सेंट्रल AC वेंट से घिरा हुआ है, इसके नीचे ड्राइव सेलेक्टर और अलग-अलग ड्राइव मोड का चयन करने के लिए एक स्क्रॉल व्हील है। सेंटर कंसोल में हॉट विंडस्क्रीन, ऑडियो सिस्टम के लिए वॉल्यूम कंट्रोल के साथ-साथ 2 वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे बेसिक कंट्रोल्स मिलते हैं। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए हो सकती है। इसका मुकाबला, हुंडई आयोनिक 5 से होगा।