सबकुछ छोड़ टोयोटा की इस 8-सीटर कार पर टूटे लोग, कंपनी की बिक्री में नंबर-1 बनी; पीछे छूटीं ग्लैंजा, रुमियन और फॉर्च्यूनर

भारतीय बाजार में टोयोटा कारों की तगड़ी डिमांड है। पिछले महीने जून 2024 में इनोवा हाईक्रॉस की बिक्री कंपनी में सबसे ज्यादा रही। जी हां, जून 2024 में टोयोटा कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 25,751 यूनिट था। इसमें इनोवा हाईक्रॉस की सबसे ज्यादा 9,412 यूनिट शामिल थी। वहीं, अर्बन क्रूजर हायराइडर 4,275 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद ग्लैंजा की 4,118 यूनिट, टैसर की 3,184 यूनिट, फॉर्च्यूनर की 2,675 यूनिट, रुमियन की 1,566 यूनिट, हिलक्स की 236 यूनिट, कैमरी की 143 यूनिट और वेलफायर की 142 यूनिट की बिक्री शामिल है। सबसे खास बात यह है कि टोयोटा की टॉप-2 मोस्ट सेलिंग कारें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। आइए टोयोटा की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि किस तरह से दिन-प्रतिदिन इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

BYD की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, ये आयोनिक 5 और किआ EV6 से बहुत सस्ती

मॉडल जनवरी 2024 फरवरी 2024 मार्च 2024 अप्रैल 2024 मई 2024 जून 2024
कैमरी 312 210 232 179 122 143
फॉर्च्यूनर 3,213 3,395 3,621 2,325 2,422 2,675
वेलफायर 61 57 38 5 62 142
हायलुक्स 289 245 356 264 283 236
रुमियन 639 730 688 1,192 1,919 1,566
ग्लैंजा 3,740 4,581 4,319 4,380 4,517 4,118
अर्बन क्रूज हायराइडर 5,543 5,601 5,965 3,252 3,906 4,275
इनोवा हाईक्रॉस 9,400 8,481 9,900 7,103 8,548 9,412
टेजर 2,180 3,184
मासिक बिक्री 23,197 23,300 25,119 18,700 23,959 25,751

ऊपर चार्ट में देखा जा सकता है कि टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की बिक्री सबसे ज्यादा रही है। भारत में पिछले महीने टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस इनोवा हाइक्रॉस की कुल बिक्री का आंकड़ा 9412 यूनिट था, जो 9.18 प्रतिशत की मासिक (MoM) ग्रोथ है। अब आइए इनोवा हाईक्रॉस की पिछली 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

महीना बिक्री संख्या
जनवरी 2024 9,400
फरवरी 2024 8,481
मार्च 2024 9,900
अप्रैल 2024 7,103
मई 2024 8,548
जून 2024 9,412

इसे कहते हैं शोरूम पर धूल खाना! इस कार को 6 महीने में सिर्फ 4 लोगों ने खरीदा

आप ऊपर चार्ट में देख सकते हैं कि पिछले 6 महीने से बिक्री में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 6 महीने में सबसे कम बिक्री अप्रैल 2024 में 7,103 यूनिट थी। वहीं, सबसे ज्यादा बिक्री मार्च 9,900 यूनिट रही है।

इसे कहते हैं शोरूम पर धूल खाना! इस कार को 6 महीने में सिर्फ 4 लोगों ने खरीदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *