शोरूम पर खड़ी धूल खा रही ये SUV, पिछले 2 महीनों से नहीं खुला इसका खाता; 6 माह में सिर्फ 13 यूनिट हुई सेल

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) के कारों की डिमांड भारतीय बाजार में धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मार्च 2024 में सिट्रोएन (Citroen) कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 1,006 यूनिट था। इसमें सबसे ज्यादा 530 यूनिट की बिक्री के साथ eC3 ईवी शामिल थी। इसके बाद C3 (265 यूनिट) और C3 एयरक्रॉस (211 यूनिट) थी। लेकिन, मार्च 2024 में सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस बिल्कुल फिसड्डी नजर आई। ये एसयूवी पिछले दो महीने से ग्राहकों के लिए तरस रही है। फरवरी 2024 के बाद इसकी एक भी यूनिट नहीं सेल हुई हैं। आइए नीचे दिए गए इस एसयूवी की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। 

महीना बिक्री संख्या
अक्टूबर 2023 5
नवंबर 2023 5
दिसंबर 2023 2
जनवरी 2024 1
फरवरी 2024 0
मार्च 2024 0

6 महीने में सिर्फ 13 यूनिट सेल

ऊपर चार्ट में देखा जा सकता है कि मार्च 2024 में (Citroen C5) C5 एयरक्रॉस की मासिक बिक्री शून्य रही है। मार्च 2024 में सिट्रोएन (Citroen) कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 1006 यूनिट था। लेकिन, मार्च 2024 में C5 सिट्रोएन (C5 Aircross) की बिक्री 0 रही। चार्ट में ऊपर देखा जा सकता है कि पिछले दो महीनों से इसकी सिंगल यूनिट भी नहीं सेल हुई है। पिछले 6 महीने में इसकी सिर्फ 13 यूनिट सेल हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय बाजार में इसकी लोकप्रियता कितनी कम होती जा रही है।

C5 एयरक्रॉस के कीमत

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस के कीमत की बात करें तो इसके कम्फर्ट क्लास वैरिएंट की कीमत 37.67 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

एक्ट्रेस कुशा कपिला ने ली ये लग्जरी कार, रिमोट से चालू और बंद होगा इसका इंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *