लोग आंख बंद करके खरीद रहे ये 7-सीटर कार! बोलेरो, इनोवा, फॉर्च्यूनर भी इसके सामने फेल; कीमत ₹8.69 लाख

देश के अंदर 7-सीटर सेगमेंट मॉडल धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। जो 5-सीटर SUV हिट हो गई हैं, उन्हें कंपनियां 7-सीटर में कन्वर्ट करने में विचार कर रही हैं। पिछले महीने यानी मार्च में महिंद्रा स्कॉर्पियो इस सेगमेंट में सबसे ऊपर रही। हालांकि, 7-सीटर MPV सेगमेंट में अभी भी मारुति अर्टिगा का एकतरफा दबदबा कामय है। अपने सेगमेंट में इस कार के आसापास कोई नहीं है। पिछले महीने अर्टिगा की 14,888 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2023 में ये आंकड़ा 9,028 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर अर्टिगा की 5,860 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 65% की ईयरली ग्रोथ मिली।

मार्च की टॉप-10 कारों की लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो और मारुति अर्टिगा ही दो ऐसे मॉडल हैं जिन्हें ईयरली बेसिस पर सबसे ज्यादा ग्रोथ मिली। स्कॉर्पियो को 72% की ईयरली ग्रोथ और अर्टिगा को 65% की ईयरली ग्रोथ मिली। अर्टिगा की डिमांड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हर महीने इसे 14,180 ग्राहक मिल रहे हैं। इसके सामने बोलेरो, इनोवा, फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल भी फेल हो रहे हैं।

मारुति अर्टिगा सेल्स (6 महीने)
महीना यूनिट
अक्टूबर 2023 14,209
नवंबर 2023 12,857
दिसंबर 2023 12,975
जनवरी 2024 14,632
फरवरी 2024 15,519
मार्च 2024 14,888

मारुति अर्टिगा की पिछले 6 महीने की सेल्स की बात करें तो अक्टूबर 2023 में इसकी 14,209 यूनिट, नवंबर 2023 में 12,857 यूनिट, दिसंबर 2023 में 12,975 यूनिट, जनवरी 2024 में 14,632 यूनिट, फरवरी 2024 में 15,519 यूनिट और मार्च 2024 में 14,888 यूनिट बिकीं। यानी इन 6 महीने के दौरान इसकी कुल 85,080 यूनिट बिकीं।

नेक्सन का दबदबा हुआ खत्म! 2nd से 5th पोजीशन पर पहुंची; इन 4 मॉडल से पिटी

मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है।

अपने सेगमेंट में इस कार के आसपास भी कोई नहीं, फिर बनी नंबर-1

2023 अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *