रॉयल एनफील्ड को पटकनी देने आई नई जावा पेराक और 42 बॉबर, कंपनी ने क्या कुछ किया अपडेट? यहां जानिए

जावा 350 को लॉन्च करने के बाद क्लासिक लीजेंड्स ने पेराक के साथ-साथ 42 बॉबर को भी अपडेट कर दिया है। जावा पेराक को न केवल नए कलर ऑप्शन मिलते हैं, बल्कि पुराने वैरिएंट की तुलना में कुछ अपग्रेड भी मिलते हैं। पुराने मॉडल से तुलना करने पर 42 बॉबर को केवल नए कलर ऑप्शन के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

इस कार के सामने ऑरा, वरना, अमेज, सिटी की एक ना चली; अकेल ही कर दिया सूपड़ा साफ!

अब 2024 जावा पेराक की कीमत 2,13,187 (एक्स-शोरूम) है। इसे स्टील्थ मैट ब्लैक/मैट ग्रे डुअल-टोन स्कीम में तैयार किया गया है। इसमें क्लासिक स्टाइल की कटन टैन सीट के साथ-साथ पीतल के टैंक बैजिंग और फ्यूल कैप दिया गया है। राइडिंग ट्राइएंगल में भी बदलाव किया गया है। फुट पेग्स को अब आगे की ओर सेट किया गया है, क्योंकि उन्हें पैसेंजर के कंफर्ट स्थिति को बनाने रखने के लिए 155mm आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा रियर में नया मोनोशॉक है, जो 7-स्टेप एडजस्टेबल है।

इंजन पावरट्रेन

यह 334cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जो 7,500rpm पर 29bhp की अधिकतम पावर और 5,500rpm पर 30nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड यूनिट है।

42 बॉबर में मिलेगा नियो रेट्रो डिजाइन

42 बॉबर में नियो रेट्रो डिजाइन एलीमेंट मिलता है। 2024 के लिए दो नए ट्रिम मिस्टिक कॉपर और जैस्पर रेड डुअल-टोन वैरिएंट अब डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि ट्यूबलेस टायर उपलब्ध हैं, जो काफी बड़ा अपडेट है। अलॉय व्हील्स के साथ मिस्टिक कॉपर की कीमत 2.19 लाख है, जबकि अलॉय व्हील्स के साथ जैस्पर रेड की कीमत 2.20 लाख है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

जावा-येज्दी के सीईओ ने क्या कहा?

पेराक जावा के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। जावा येज्दी मोटरसाइकिल के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा कि जावा पेराक जल्द ही हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक बन गई है, जो भारत के बढ़ते महत्वाकांक्षी बाजार का एक प्रमाण है। वहीं, 42 बॉबर ने हमारे सेगमेंट को और ज्यादा मजबूत किया है।

₹7.99 लाख की इस SUV ने काटा गदर! बिक्री में कंपनी के दूसरे सभी मॉडल से निकली आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *