मां का शव लेकर 900km सफर:5000 रुपये के लिए कत्ल किया, फिर ट्रेन में लाश लेकर आया संगम… रची थी खौफनाक साजिश – Youth Who Murdered Mother And Drowned Her Body In Ganga Arrested In Prayagraj

Youth who murdered mother and drowned her body in Ganga arrested in Prayagraj

हत्यारोपी हिमांशु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संगम पर गुरुवार देर रात पुलिस ने सूटकेस से एक महिला का शव बरामद किया। हत्या उसके ही बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या 13 दिसंबर की शाम हरियाणा के हिसार में की गई। आरोपी अपनी मां के शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयागराज पहुंच गया। वह शव गंगा में प्रवाहित करने जा रहा था, तभी शक के आधार पर पुलिस ने उसे सूटकेस खोलकर दिखाने को कहा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।  

संगम पर रात में करीब ढाई बजे गश्त करने वाले दो सिपाही बाइक से गुजरे तो देखा कि एक युवक किनारे खड़ा है। उसके पास एक बड़ा सूटकेस और दो बैग थे। पुलिस को देख वह सूटकेस से थोड़ा अलग हट गया। पुलिस वाले उसके पास पहुंचे और पूछा कि इतनी रात को यहां क्या कर रहे हो। उसने बताया कि वह गंगा नहाने आया है। सुबह का इंतजार कर रहा है। जब सूटकेस और दो बैग के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। पुलिस वालों का शक बढ़ा तो उसे खोलने को कहा। यह सुनकर युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *