एमजी इंडिया (MG India) ने हाल ही में ग्लोस्टर की कीमतों में 1.34 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इस प्राइस अपडेट के बाद ग्लोस्टर की एक्स-शोरूम कीमतें अब 38.8 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप मॉडल के लिए 43.16 लाख रुपये तक जाती है। अप्रैल 2024 की नई कीमतें पहले की तुलना में 1.98% से 3.47% तक ज्यादा हैं। एमजी द्वारा ग्लोस्टर का कोई भी वैरिएंट बंद नहीं किया गया है। आइए एमजी ग्लोस्टर 2.0L टर्बो डीजल की अप्रैल 2024 कीमतें जानते हैं।
खुशखबरी! सस्ते हुए ओला के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80000 वाला अब ₹69,999 में मिलेगा
अप्रैल 2024 में MG ग्लोस्टर की 2.0L टर्बो डीजल की नई और पुरानी कीमतें | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
शार्प 7S ऑटोमैटिक | Rs. 37,49,800 | Rs. 1,30,000 | Rs. 38,79,800 | 3.47 |
सैवी 7S ऑटोमैटिक | Rs. 38,99,800 | Rs. 1,34,000 | Rs. 40,33,800 | 3.44 |
सैवी 6S ऑटोमैटिक | Rs. 38,99,800 | Rs. 1,34,000 | Rs. 40,33,800 | 3.44 |
एमजी ग्लोस्टर 2.0L टर्बो डीजल की कीमतें अब 1.34 लाख रुपये तक बढ़ गईं और सैवी ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत में सबसे बड़ा बदलाव देखा गया है। एमजी ग्लोस्टर 2.0L टर्बो डीजल के लिए शार्प 7S ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत में 3.47% की सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई है। आइए अब एमजी ग्लोस्टर 2.0L ट्विन टर्बो डीजल की नई और पुरानी कीमतें जानते हैं।
अप्रैल 2024 में MG ग्लोस्टर 2.0L ट्विन टर्बो डीजल की नई और पुरानी कीमतें | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
Savvy 7S 4×4 Automatic | Rs. 42,31,800 | Rs. 84,000 | Rs. 43,15,800 | 1.98 |
Savvy 6S 4×4 Automatic | Rs. 42,31,800 | Rs. 84,000 | Rs. 43,15,800 | 1.98 |
एमजी ग्लोस्टर 2.0L ट्विन टर्बो डीजल की कीमतें अब 84,000 रुपये तक ज्यादा हैं। ग्लोस्टर सेवी 7S 4×4 ऑटोमैटिक वैरिएंट में 84,000 रुपये तक का बदलाव हुआ है। ग्लोस्टर 2.0L ट्विन टर्बो डीजल के लिए सेवी 7S 4×4 ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत में 1.98% की सबसे बड़ी वृद्धि हुई है।
अब फिर मचेगी लूट! आ गया इस मोस्ट-डिमांडिंग 8-सीटर टोयोटा MPV का नया गजब वैरिएंट