टाटा मोटर्स की ओनरशिप वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) की सेल्स में तगड़ी ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने बताया कि भारत में फाइनेंशियल ईयर 2024 के दौरान उसकी रिटेल सेल्स में 81% की वृद्धि देखी गई। उसकी सेल्स का आंकड़ा 4,436 यूनिट तक पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2009 में भारतीय बाजार में एंट्री के बाद से उसके सबसे बेस्ट प्रदर्शन में से एक है। ये पिछले 5 सालों में उसकी सबसे बड़ी ग्रोथ है। बता दें कि भारत में जगुआर लैंड रोवर की शुरुआती कीमत करीब 68 लाख रुपए है।
JLR ने एक बयान में कहा कि SUV, रेंज रोवर और डिफेंडर की रिटेल सेल्स में फिर से वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें साल-दर-साल क्रमशः 160% और 120% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक के लॉन्च किए गए 2024 मॉडल में ईयरली बेसिस पर क्रमशः 50% और 55% की बढ़ोतरी मिली है। बता दें कि बॉलीवुड के साथ देश के कई बिजनेसमैन को जगुआर लैंड रोवर की SUVs काफी पसंद हैं।
आ रही है नई स्विफ्ट, कम कीमत में दमदार इंटीरियर मिलेगा; माइलेज उड़ा देगा होश!

JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने बताया कि पिछले साल JLR इंडिया ने रिटेल सेल्स रिकॉर्ड की एक सीरीज देखी, जिसके चलते 31 मार्च, 2024 को फाइनेंशियल ईयर के लिए पूरे साल मजबूत स्थिति रही। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों के लिए हम अपनी रणनीति और दृष्टिकोण को लेकर आश्वस्त हैं। पिछले साल हमें अपने प्रोडक्ट सेगमेंट, विशेष रूप से रेंज रोवर और डिफेंडर ब्रांडों में जो सकारात्मक लाभ मिला है।
ये 7-सीटर बढ़ा रही थी बढ़ाई कंपनी की टेंशन, अब कंपनी ने किया ये चमत्कार!
राजन अंबा के मुताबिक भारत में हाई क्वालिटी वाले प्रीमियम लग्जरी व्हीकल की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसका फायदा उसे मिल रहा है। कंपनी ने कहा कि उसके सर्टिफाइट प्री-ऑनर्ड वाले बिजनेस में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में साल-दर-साल 28% की वृद्धि हुई है। JLR ने कहा कि चौथी तिमाही में कुल रिटेल सेल्स 854 यूनिट की रही, जो साल-दर-साल 43% अधिक है।