एंटी-वैलेंटाइन डे वीक के आखिरी दिन 21 फरवरी को ब्रेकअप डे मनाया जाता है. ब्रेकअप डे पर वह कपल्स जो अपने रिश्ते से संतुष्ट नहीं हैं, वे अलग हो जाते हैं. अगर आपका साथी ने आपको धोखा दिया है या आपके रिश्ते में विश्वासघात हुआ है, तो ब्रेकअप डे पर रिश्ते को समाप्त करने के लिए कोई बेहतर अवसर नहीं हो सकता है. इस दिन आप ब्रेकअप डे मैसेज भेजकर भी उनके साथ रिश्ते को समाप्त कर सकते हैं.

ये मोहब्बत के हादसे अक्सर,
दिलों को तोड़ देते हैं,
तुम मंजिल की बात करते हो,
लोग राहों में ही साथ छोड़ देते हैं.
ब्रेकअप डे 2024

जिनकी याद में हम दीवाने हो गए,
वो हम ही से बेगाने हो गए,
शायद उन्हें तालाश है अब नए प्यार की,
क्योंकि उनकी नजर में हम पुराने हो गए.
ब्रेकअप डे 2024

बहुत चाहा उसको जिसे हम पा न सके,
ख्यालों में किसी और को ला न सके,
उसको देख के आंसू तो पोंछ लिए,
लेकिन किसी और को देख के मुस्कुरा न सके.
ब्रेकअप डे 2024

सब के होते हुए भी तन्हाई मिलती है,
यादों में भी गम की परछाई मिलती है,
जितनी भी दुआ करते हैं किसी को पाने की,
उतनी ही ज्यादा जुदाई मिलती है.
ब्रेकअप डे 2024

जिंदगी की हकीकत सिर्फ इतनी होती है,
जब जागता है इंसान तो किस्मत सोती है,
इंसान जिस पर अपना हक खुद से ज्यादा समझता है,
वो अमानत अक्सर किसी और की होती है.
ब्रेकअप डे 2024

मैंने कुछ इस तरह से खुद को संभाला है,
तुझे भुलाने को दुनिया का भरम पाला है,
अब किसी से मोहब्बत मैं नहीं कर पाता,
इसी सांचे में एक बेवफा ने मुझे ढाला है.
ब्रेकअप डे 2024

तुझे भुलाना अब मेरे बस में नहीं,
चाहो तो कोई और सजा दे दो,
अगर फिर भी नहीं मानता हो तुम्हारा दिल,
तो मुझे मरने की दुआ दे दो.
ब्रेकअप डे 2024

एक नया दर्द मेरे दिल में जगा कर चला गया,
कल फिर वो मेरे शहर में आकर चला गया,
जिसे ढूढ़ते रहे हम लोगों की भीड़ में,
मुझ से वो अपने आप को छुपा कर चला गया.
ब्रेकअप डे

तन्हा रहना तो सीख लिया हमने,
लेकिन खुश कभी ना रह पाएंगे,
तेरी दूरी तो फिर भी सह लेता ये दिल,
लेकिन तेरी मोहब्बत के बिना ना जी पाएंगे.
ब्रेकअप डे

ये भी पढ़ें : Missing Day 2024: जानें कब और क्यों मनाया जाता है मिसिंग डे, इस दिन क्या किया जाता है खास?