फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: ‘एनिमल’ और ’12वीं फेल’ ने की अच्छी शुरुआत, इन कैटेगरी में मिले पुरस्कार

Film Fare Awards 2024- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत गुजरात के गांधी नगर में हो चुकी है। होस्ट करण जौहर ने अपने को-होस्ट मनीष पॉल के साथ ग्रैंड एंट्री की। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई हस्तियां भी इस ग्रैंड बॉलीवुड इवेंट में प्रस्तुति देंगी। तृप्ति डिमरी भी आज अपना फिल्मफेयर डांस डेब्यू करेती दिखेंगी। फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन सूची की घोषणा हाल ही में की गई है। शाहरुख खान, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी, विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे कई और सितारों को नामित किया गया था। वहीं ’12वीं फेल’, ‘एनिमल’, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘सैम बहादुर’ जैसी कई और फिल्मों का नाम अलग-अलग कैटेगरी में नामित है। 

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक

गुजरात टूरिज्म के साथ 69वें फिल्मफेयर अवार्ड ‘एनिम’ के ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक  फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायिका 

गुजरात टूरिज्म के साथ 69वें फिल्मफेयर अवार्ड ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ के लिए शिल्पा राव को सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

सारा अली खान ने मचाया डांस से धमाल

सारा अली खान फिल्मफेयर के सेंटर स्टेज पर छा गई हैं। उनके डांस मूव्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। एक्ट्रेस साउथ इंडियन स्टाइल साड़ी पहने दिखीं।

सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम का फिल्मफेयर पुरस्कार ‘एनिमल’ के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला।

बेस्ट लिरिक्स अवार्ड

अमिताभ भट्टाचार्य ने सर्वश्रेष्ठ गीत (बेस्ट लिरिक्स) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। ‘जरा हटके जरा बचके’ के गाने ‘तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा’ के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है। 

डी बर्मन पुरस्कार 

श्रेयस पुराणिक ने अपकमिंग संगीत प्रतिभा के लिए आर डी बर्मन पुरस्कार जीता है। अपकमिंग संगीत प्रतिभा के लिए आर डी बर्मन पुरस्कार श्रेयस पुराणिक ने ‘ऐनीमल’ के ‘सतरंगा’ के लिए जीता है।

इशिता मोइत्रा ने जीता पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार इशिता मोइत्रा ने जीता। उन्हें ये पुरस्कार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए मिला है। 

बेस्ट स्क्रीन प्ले

विधु विनोद चोपड़ा ने ’12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा (स्क्रीन प्ले) का फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 जीता। 

सर्वश्रेष्ठ कहानी 

69वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार ‘ओएमजी 2’ के लिए अमित राय और ‘जोरम’ के लिए देवाशीष मखीजा को दिया गया।

Latest Bollywood News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *