टाटा नंबर-1 बनकर भी यहां रह गई बहुत पीछे, इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार को हाई डिमांड के चलते मिली 1151% की ग्रोथ

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एक-तरफा दबदबा है। कंपनी के पास 81% से ज्यादा का मार्केट शेयर है। पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024 में कुल 38,728 इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर बिके। इसमें से टाटा मोटर्स ने अकेले 38,728 गाड़ियां बेची। इस बेहतरीन आंकड़े के साथ महिंद्रा नंबर-1 पोजीशन पर रही। इस सेगमेंट में टाटा के आसपास भी कोई नहीं है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर MG मोटर रही। हालांकि, नंबर-3 पर रहने वाली महिंद्रा ने ईयरली ग्रोथ के मामले में देश की सभी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा को 1151% की ईयरली ग्रोथ मिली। जबकि नंबर-1 पर रहने वाली टाटा को 65% की ग्रोथ मिली।

महिंद्रा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अभी XUV400 एकमात्र मॉडल है। कंपनी 2025 तक इसमें 5 नए मॉडल जोड़ने वाली है। वैसे, महिंद्रा ने FY2024 में 6,071 यूनिट बेचीं। जबकि FY2023 में ये आंकड़ा 485 यूनिट का था। यानी कंपनी को 1151.75% की ईयरली ग्रोथ मिली।

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनियों की ग्रोथ
नं. कंपनी YoY %
1 महिंद्रा 1151.75%
2 सिट्रोन 872.25%
3 वोल्वो 305.44%
4 BMW 260.41%
5 MG 155.19%
6 हुंडई 128.91%
7 मर्सिडीज-बेंज 122.13%
8 पोर्श 79.37%
9 टाटा 65.82%
10 BYD 61.86%
11 ऑडी 54.72%
12 किआ 35.76%

बात करें कंपनियों फाइनेंशियल ईयर 2024 में मिलने वाली ग्रोथ की तो महिंद्रा की सबसे ज्यादा 1151.75%, सिट्रोन को 872.25%, वोल्वो को 305.44%, BMW को 260.41%, MG को 155.19%, हुंडई को 128.91%, मर्सिडीज-बेंज को 122.13%, पोर्श को 79.37%, टाटा को 65.82%, BYD को 61.86%, ऑडी को 54.72% और किआ को 35.76% की ग्रोथ मिली।

टॉप-5 इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी
रैंक कंपनी FY2024 FY2023
1 टाटा मोटर्स 64,217 38,728
2 MG 11,611 4,550
3 महिंद्रा 6,071 485
4 सिट्रोन 2,032 209
5 हुंडई 1,829 799

बात करें फाइनेंशियल ईयर 2024 की टॉप-5 कंपनियों को तो टाटा मोटर्स ने FY2024 में 64,217 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY2023 में ये आंकड़ा 38,728 यूनिट का था। MG ने FY2024 में 11,611 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY2023 में ये आंकड़ा 4,550 यूनिट का था। महिंद्रा ने FY2024 में 6,071 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY2023 में ये आंकड़ा 485 यूनिट का था। सिट्रोन ने FY2024 में 2,032 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY2023 में ये आंकड़ा 209 यूनिट का था। हुंडई ने FY2024 में 1,829 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY2023 में ये आंकड़ा 799 यूनिट का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *