भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने फरवरी, 2024 में हुई बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV टाटा पंच ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल किया। इस दौरान टाटा पंच ने सालाना आधार पर 65 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 18,438 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले फरवरी, 2023 में यह आंकड़ा मात्र 11,169 यूनिट रहा था। बता दें कि टाटा पंच को ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं पिछले महीने हुई टाटा की कार बिक्री के बारे में विस्तार से।
टाटा टियागो की बिक्री में आई गिरावट
टाटा नेक्सन बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। टाटा नेक्सन ने पिछले महीने 3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,395 यूनिट कार की बिक्री की।कार बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टाटा टियागो रही। हालांकि, टाटा टियागो की बिक्री में सालाना आधार पर 7 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। पिछले महीने टाटा टियागो ने कुल 6,947 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, ठीक 1 साल पहले फरवरी, 2023 में टाटा टियागो ने कुल 7,457 यूनिट कार की बिक्री की थी। कार बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने पिछले महीने कुल 4,568 यूनिट कार की बिक्री की थी। जबकि फरवरी, 2023 में टाटा अल्ट्रोज ने कुल 3955 यूनिट बिक्री की थी।
टाटा सफारी की बिक्री में आई बंपर तेजी
दूसरी ओर पिछले महीने टाटा टिगोर की बिक्री में बड़ी गिरावट देखी गई है। टाटा टिगोर ने पिछले महीने सालाना आधार पर 44 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 1,712 यूनिट कार की बिक्री की थी। जबकि फरवरी, 2023 में टाटा टिगोर ने कुल 3,464 यूनिट कार बेची थी। कार बिक्री की इस लिस्ट में सालाना आधार पर 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2,562 यूनिट बेचकर टाटा हैरियर छठे नंबर पर रही। वहीं, टाटा सफारी में पिछले महीने सालाना आधार पर 112 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। पिछले महीने टाटा सफारी ने कुल 2,648 यूनिट कार की बिक्री की।
यहां देखें पूरी लिस्ट
1. Punch- 18,438