टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप 2024 सफारी SUV अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदी जा सकती है। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए उपलब्ध करा दी है। इन्हें कार की कीमत पर 28% की बजाय सिर्फ 14% GST ही देना होगा। ऐसे में कार की कीमत एक्स-शोरूम की तुलना में काफी कम हो जाती है। शोरूम पर इसके Pure Plus S Dark वैरिएंट की कीमत 20,69,000 रुपए है, जबकि CSD पर इसकी कीमत 19,01,701 रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर 1,67,299 रुपए बच जाएंगे। कुल मिलाकर वैरिएंट वाइज इस SUV पर 2.20 लाख रुपए बचेंगे।
टाटा सफारी फेसलिफ्ट CSD Vs शोरूम | |||
2.0L Turbo Diesel-Manual | |||
वैरिएंट | एक्स-शोरूम | अंतर | CSD Price (w/ GST; Excl TCS) |
Pure Plus S Dark | Rs. 20,69,000 | Rs. 1,67,299 | Rs. 19,01,701 |
Adventure Plus | Rs. 22,49,000 | Rs. 1,82,025 | Rs. 20,66,975 |
Adventure Plus Dark | Rs. 23,04,000 | Rs. 1,86,324 | Rs. 21,17,676 |
Accomplished Plus | Rs. 25,49,000 | Rs. 2,06,255 | Rs. 23,42,745 |
2.0L Turbo Diesel-Automatic | |||
वैरिएंट | एक्स-शोरूम | अंतर | CSD Price (w/ GST; Excl TCS) |
Accomplished Plus | Rs. 26,89,000 | Rs. 2,17,520 | Rs. 24,71,480 |
Accomplished Plus Dark | Rs. 27,24,000 | Rs. 2,20,446 | Rs. 25,03,554 |
टाटा सफारी फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
सफारी फेसलिफ्ट के डिजाइन की बात करें तो इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया गया है। सफारी अधिक बॉक्सी और स्ट्रेट है। हैरियर के मुकाबले इसमें सीधी लाइन मिलती हैं। जबकि फुल वाइड LED लाइटिंग के साथ नया लुक रंगीन ग्रिल इंसर्ट के साथ एक प्रीमियम टच जोड़ता है। इसमें 19-इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिससे इसकी ऑफरोडिंग भी कर पाएंगे। इसके बैक साइड में नई LED लाइटिंग दी है।
इस फेसलिफ्ट मॉडल में एकदम नया इंटीरियर मिलने वाला है। इसमें व्हाइट अपहोल्स्ट्री और नया 4-स्पोक स्टीयरिंग मिलता है। कार में नया डिजिटल इंटरफेस के लिए 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट और नया 10.25-इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। आर्टिफिशियल वुडन ट्रिम और लाइनें इसे एक क्लास टच देती हैं। इससे इसका केबिन एक्सपीरियंस बेहतर बनता है।
भारत की सड़कों पर चुपके-चुपके दौड़ रही ये SUV, फिर भी पूरी डिटेल हो गई LEAK!
पीछे की सीट को कंपनी ने पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल बना दिया है। इसमें बड़ी कैप्टन सीट्स लगाई गई हैं। मैनुअल तौर से इन्हें कई बार एडजेस्ट किया जा सकता है। फ्रंट सीट को पीछे से इलेक्ट्रिक तौर से एडजस्ट कर सकते हैं। सेकेंड रो में भी वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। जो कि किसी लग्जरी एसयूवी में भी नहीं मिलता है। थर्ड रो की सीट पर भी अब ज्यादा स्पेस मिलता है।
इस SUV में एडैप्टिव मूड लाइटिंग, एक बेजल वाला एरिया रिएक्शन मोड सेलेक्टर और एक बेहतर डिजाइन वाला नया ई-शिफ्टर दिया है। इसमें ADAS, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल पावर्ड सीटें, JBL ऑडियो, 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग और नए ADAS फीचर्स सहित हैरियर के समान फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर इसमें अब सेफ्टी भी हाई क्लास की हो गई है।
बजाज CNG मोटरसाइकिल की एकदम नई डिटेल आई सामने, कीमत-माइलेज से उठा पर्दा!
इसके इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इसे शिफ्ट-बाय-वायर 6-स्पीड ऑटोमेटिक के साथ जोड़ा गया है जो पहले के गियर सिलेक्टर में मिलता था। इसमें कोई AWD नहीं है लेकिन इसमें टेरेन रिस्पॉन्स मोड मिलते हैं। इसमें ड्राइव मोड भी हैं जबकि नया इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग भी एक बड़ा अपडेट है। जिससे इसे चलाना आसान हो गया है।