ग्लॉस्टर, मेरिडियन, टाइगुन और कुशाक जैसे लग्जरी मॉडल इस SUV के सामने फेल! अकेले ही कर दिया बड़ा खेल

देश के अंदर फुल साइज SUV सेगमेंट में लिमिटेड मॉडल हैं। पिछले महीने जिन 5 मॉडल की डिमांड रही ये सभी अलग-अलग कंपनियों के हैं। इसमें टोयोटा, एमजी, जीप, फॉक्सवैगन और स्कोडा जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर ने एकतरफा बाजी मार ली। इसको जहां 3000 से ज्यादा खरीदार मिले, तो दूसरी तरफ सभी चारों मॉडल की मिलकर 500 यूनिट भी नहीं बिकी। हालांकि, इसके बाद भी फॉर्च्यूनर को महज 1% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। लिस्ट में सबसे नीचे रहने वाली स्कोडा कुशाक की तो 100 यूनिट भी नहीं बिकी।

Full Size SUV Sales February 2024

फरवरी सेल्स की बात करें तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की 3,395 यूनिट बिकी। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 3,426 यूनिट का था। यानी इसे 1% की ईयरली डिग्रोथ मिली। एमजी ग्लॉस्टर की 168 यूनिट बिकी। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 101 यूनिट का था। यानी इसे 66% की ईयरली ग्रोथ मिली। जीप मेरिडियन की 127 यूनिट बिकी। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 313 यूनिट का था। यानी इसे 59% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

22000 लोगों ने खरीद डाली ये लग्जरी कारें, कंपनी की हुई बल्ले-बल्ले

फॉक्सवैगन टाइगुन की 102 यूनिट बिकी। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 93 यूनिट का था। यानी इसे 10% की ईयरली ग्रोथ मिली। स्कोडा कुशाक की 89 यूनिट बिकी। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 189 यूनिट का था। यानी इसे 53% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस तरह इस सेगमेंट में इन पांचों की कुल 3,881 यूनिट बिकीं। हालांकि, फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 4,122 यूनिट का था। यानी यहां 53% की ईयरली डिग्रोथ रही।

इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों का दिखा दम, टॉप-3 में सिर्फ इन्ही का दबदबा!

फॉर्च्यूनर 7-सीटर SUV है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 166bhp की अधिकतम पावर और 245Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरा 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन से लैस है, जो 204bhp की अधिकतम पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, हिल एसिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और ABS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *