एमजी इंडिया ने हाल ही में हेक्टर की कीमतों में 96,000 रुपये तक की कटौती की है। इस प्राइस अपडेट के बाद हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमतें अब 13.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप मॉडल के लिए 21.95 लाख तक जाती हैं। मार्च 2024 की नई कीमतें पहले की तुलना में 6.42 फीसदी तक कम हो गई हैं। इस अपडेट के साथ एमजी ने लिस्ट में 6 नए वैरिएंट भी जोड़े हैं। हालांकि, एमजी हेक्टर के शाइन और स्मार्ट वैरिएंट अब बिक्री पर उपलब्ध नहीं हैं। आइए नीचे दिए गए ग्राफ के माध्यम से एमजी हेक्टर 1.5L टर्बो पेट्रोल की मार्च 2024 में नई और पुरानी कीमतों के बीच अंतर जानते हैं।
| मार्च 2024 में MG हेक्टर 1.5L टर्बो पेट्रोल की कीमत | ||||
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | अंतर % |
| स्टाइल मैनुअल | Rs. 14,94,800 | -Rs. 96,000 | Rs. 13,98,800 | -6.42% |
| शाइन प्रो मैनुअल | – | नया वैरिएंट | Rs. 15,99,800 | – |
| शाइन मैनुअल | Rs. 16,23,800 | बंद किया गया | – | – |
| सेलेक्ट प्रो मैनुअल | – | नया वैरिएंट | Rs. 17,29,800 | – |
| स्मार्ट मैनुअल | Rs. 17,04,800 | बंद किया गया | – | – |
| स्मार्ट प्रो मैनुअल | Rs. 18,23,800 | कोई बदलाव नहीं | Rs. 18,23,800 | 0.00 |
| शार्प प्रो मैनुअल | Rs. 19,69,800 | कोई बदलाव नहीं | Rs. 19,69,800 | 0.00 |
| शाइन प्रो ऑटोमैटिक | – | नया वैरिएंट | Rs. 16,99,800 | – |
| शाइन ऑटोमैटिक | Rs. 17,43,800 | बंद किया गया | – | – |
| स्मार्ट ऑटोमैटिक | Rs. 18,23,800 | बंद किया गया | – | – |
| सेलेक्ट प्रो ऑटोमैटिक | – | नया वैरिएंट | Rs. 18,48,800 | – |
| शार्प प्रो ऑटोमैटिक | Rs. 20,99,800 | कोई बदलाव नहीं | Rs. 20,99,800 | 0.00 |
| सैवी प्रो ऑटोमैटिक | Rs. 21,94,800 | कोई बदलाव नहीं | Rs. 21,94,800 | 0.00 |
स्टाइल पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट की कीमत में 96,000 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी नई 13,98,800 रुपये से शुरू होती है, जो 6.42% का अंतर है। वहीं, शाइन पेट्रोल-मैनुअल, स्मार्ट पेट्रोल-मैनुअल, शाइन पेट्रोल-ऑटोमैटिक और स्मार्ट पेट्रोल-ऑटोमैटिक वैरिएंट अब बिक्री पर नहीं उपलब्ध हैं। स्मार्ट प्रो मैनुअल, शार्प प्रो मैनुअल, शार्प प्रो ऑटोमैटिक और सेवी प्रो ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उनकी पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं।
मार्च 2024 में एमजी हेक्टर 2.0L टर्बो डीजल की नई और पुरानी कीमतें
| मार्च 2024 में एमजी हेक्टर 2.0L टर्बो डीजल की पुरानी और नई कीमत | ||||
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % अंतर |
| शाइन मैनुअल | Rs. 17,49,800 | वैरिएंट बंद | – | – |
| शाइन प्रो मैनुअल | – | नए वैरिएंट | Rs. 17,69,800 | – |
| स्मार्ट मैनुअल | Rs. 18,49,800 | वैरिएंट बंद | – | – |
| सेलेक्ट प्रो मैनुअल | – | नया वैरिएंट | Rs. 18,69,800 | – |
| स्मार्ट प्रो मैनुअल | Rs. 19,99,800 | कोई बदलाव नहीं | Rs. 19,99,800 | 0.00 |
| शार्प प्रो मैनुअल | Rs. 21,69,800 | कोई बदलाव नहीं | Rs. 21,69,800 | 0.00 |
एमजी हेक्टर शाइन मैनुअल और स्मार्ट मैनुअल वैरिएंट अब बिक्री पर नहीं हैं। एमजी हेक्टर स्मार्ट प्रो मैनुअल और शार्प प्रो मैनुअल वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, एमजी ने हेक्टर डीजल के दो नए वैरिएंट हाल ही में पेश किए हैं, जिनमें शाइन प्रो मैनुअल 17,69,800 रुपये और सेलेक्ट प्रो मैनुअल 18,69,800 रुपये में उपलब्ध है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
विदेशियों के दिमाग में घुसी इस कंपनी की कार, निर्यात में 510% की उछाल