हुंडई ने अपनी पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV क्रेटा को महंगा कर दिया है। इस SUV की नई कीमतें 1 अप्रैल, 2024 से लागू हो चुकी हैं। यानी अब आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको थोड़ा सा बजट ज्यादा बनाना होगा। दरअसल, कंपनी ने क्रेटा की कीमतों में 0.87% तक की बढ़ोतरी की है। आसान शब्दों में कहा जाए तो इसकी कीमत में 10,800 रुपए तक का इजाफा हो गया है। इसके सभी वैरिएंट में मिनिमम 3,500 रुपए तक का इजाफा तो किया ही गया है। नई कीमतें नॉर्मल पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल के साथ नॉर्मल डीजल और टर्बो डीजल इंजन पर भी लागू होंगा। चलिए आपको नई कीमतों की लिस्ट दिखाते हैं।



