Last Updated:
करुण नायर 8 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं. वह वापसी को यादगार बनाना चाहते हैं.उनका कहना है कि वापसी आसान नहीं होती. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने करुण की टीम में स्पेशल वेलकम किया. करुण भारत के लिए टेस्…और पढ़ें
करुण नायर इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं.
हाइलाइट्स
- करुण नायर की 8 साल बाद टीम में वापसी हुई है
- नायर इंग्लैंड में शानदार बैटिंग करना चाहते हैं
- हेड कोच गंभीर ने नायर का टीम में स्पेशल वेलकम किया
नई दिल्ली. टीम इंडिया में वापसी कितना मुश्किल होता है, ये भला करुण नायर से ज्यादा कौन बता सकता है. नायर ने 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है. भारतीय क्रिकेट में दूसरी बार मौका मिलना बहुत दुर्लभ होता है. और करुण नायर इस बात के लिए आभारी हैं कि उन्हें एक बार फिर से भारत की टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिल रहा है. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के लिए दोहरा शतक जड़ने के बाद सीनियर टीम के साथ जुड़ गया है.
राहुल ने नायर की वापसी को प्रेरणादायक करार दिया
राहुल ने नायर के काउंटी क्रिकेट में खेलने का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन्होंने यहां इंग्लैंड में जो महीने क्रिकेट खेलते हुए बिताए, वह कितना कठिन और अकेलापन भरा समय था. उन सबके बाद भी भारतीय टीम में वापसी करना उनके लिए, उनके परिवार के लिए और उनके सफर को जानने वाले हमारे जैसे दोस्तों के लिए बेहद खास है. राहुल ने भी नायर की वापसी को प्रेरणादायक करार देते हुए कहा, ‘यह बहुत प्रेरणादायक है. उम्मीद है कि यहां काउंटी क्रिकेट से मिला अनुभव और सीख उन्हें टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगा.’ नायर के लिए फिर से भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना किसी सपने की तरह है.
‘मैदान पर जाकर खुद महसूस करना होगा’
बकौल करुण नायर, ‘मुझे उस अहसास को खुद ही अनुभव करना होगा, मैदान पर जाकर खुद महसूस करना होगा. मुझे यकीन है कि बहुत सारी भावनाएं होंगी, जिन्हें मैं अभी शब्दों में बयां नहीं कर सकता. यह एक अवास्तविक जैसा एहसास होगा.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
.