लॉकडाउन में सीखी ऐसी तकनीक, बन गए ‘आइसक्रीम किंग’, अब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हैं दीवाने

Last Updated:

Jodhpur Asif Success Story: जोधपुर के आसिफ ने कोविड लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब से रोलर फ्रूट आइसक्रीम बनाने की तकनीक सीखी. उन्होंने गुजरात से सीखी इस तकनीक को अपने हुनर में बदला और अब सरदारपुरा सी रोड पर एक ठेले …और पढ़ें

X

इस

इस आइसक्रीम के बच्चों से बुजुर्गों तक दीवाने

हाइलाइट्स

  • आसिफ ने लॉकडाउन में यूट्यूब से आइसक्रीम बनाना सीखा.
  • आसिफ का आइसक्रीम ठेला जोधपुर के सरदारपुरा सी रोड पर लगता है.
  • ताज़े फलों से बनी नेचुरल आइसक्रीम बच्चों और बुजुर्गों में लोकप्रिय.

जोधपुर. कोविड महामारी का समय सभी के लिए मुश्किलों भरा था. जब पूरा देश लॉकडाउन में था और लोग अपने-अपने घरों में कैद थे, उस दौरान कई लोगों ने कुछ नया सीखने और करने की कोशिश की. जोधपुर के आसिफ भी उन्हीं में से एक हैं. उन्होंने उस खाली समय का बेहतर उपयोग किया और यूट्यूब के ज़रिए एक खास तकनीक सीखी, जो आज उनके लिए कमाई का बड़ा ज़रिया बन चुकी है.

आसिफ ने गुजरात से रोलर फ्रूट आइसक्रीम बनाने की तकनीक सीखी. यह एक अनोखी और देखने में काफी आकर्षक तकनीक है, जिसमें बर्फ की सतह पर ताज़े फलों से आइसक्रीम बनाई जाती है. जब आसिफ अपने स्टॉल पर इस तकनीक से आइसक्रीम बनाते हैं, तो लोग उन्हें देखे बिना रह नहीं पाते. ताजे फल, रोलर मशीन और ठंडी बर्फ की सतह पर कुछ ही पलों में स्वादिष्ट आइसक्रीम बन जाती है.

नेचुरल आइसक्रीम बनाने हैं आसिफ

इनकी खास बात ये है कि ये आइसक्रीम पूरी तरह नेचुरल होती है. न तो इसमें कोई केमिकल मिलाया जाता है और न ही कोई आर्टिफिशियल फ्लेवर. यही वजह है कि न सिर्फ बच्चे, बल्कि बुजुर्ग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. इन दिनों आम का सीज़न चल रहा है और जोधपुर में मानगो आइसक्रीम की काफी मांग है. जब लोग ताज़े आम से बनी रोलर आइस क्रीम खाते हैं, तो उसका स्वाद सीधे दिल तक उतरता है. यह आइसक्रीम गर्मी में ठंडक और ताजगी देती है.

सरदारा सी रोड में लगाते हैं ठेला

आसिफ का आइसक्रीम ठेला जोधपुर के सरदारपुरा सी रोड पर लगता है. यहां दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. खास बात ये है कि उन्होंने इस तकनीक को बहुत ही सादगी और मेहनत से सीखा है और आज उसी हुनर के दम पर लाखों की कमाई कर रहे हैं.आसिफ की कहानी यह साबित करती है कि अगर इंसान ठान ले तो किसी भी मुश्किल घड़ी को अवसर में बदला जा सकता है. उनका जज़्बा और मेहनत न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए एक मिसाल भी है.

homebusiness

सीखा कुछ अलग, बना नई पहचान, ‘आइसक्रीम किंग’ की कहानी सबको कर रही है हैरान

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *