लगाई तो सबने लेकिन क्या कभी खाई है मेहंदी? इतने रोगों में रामबाण, भूला-बिसरा सब आ जाएगा याद

Last Updated:

Baghpat news in hindi : इसके इस्तेमाल से कई बीमारियों में चौंकाने वाले फायदे होते हैं. बुखार में तेजी से राहत मिलती है. कब्ज में झटपट आराम दिलाता है. इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है.  

क्या कभी खाई है मेहंदी? जादुई है इसका बीज, इतने रोगों में रामबाण

मेहंदी बीज। 

हाइलाइट्स

  • मेहंदी के बीज बुखार में तेजी से राहत देते हैं.
  • कब्ज सुधारने में फायदेमंद हैं.
  • इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में करें.

Mehndi seeds benefits/बागपत. कुछ चीजों का यूज हम धड़ल्ले से करते हैं, लेकिन उसके बारे में जानते कम हैं. मेहंदी के साथ भी ऐसा ही है. मेहंदी का बीज एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल करने से कई बीमारियों में चौंकाने वाले फायदे होते हैं. मेहंदी के बीज का इस्तेमाल बुखार में करने से तेजी से राहत मिलती है और यह कब्ज को भी खत्म करता है. इसका इस्तेमाल याददाश्त को सुधारने में भी किया जाता है. इसका यूज करना आसान है और यह चौंकाने वाले फायदे देता है.

चुटकियों में राहत

बागपत के आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉ. सरफराज अहमद Local 18 से कहते हैं कि मेहंदी का बीज चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जो बाजारों में आसानी से मिल जाता है. इसे सस्ती और रामबाण औषधि के रूप में जाना जाता है. इसका इस्तेमाल करने से बुखार में तेजी से राहत मिलती है और बुखार आसानी से उतार जाता है. मेहंदी के बीज का इस्तेमाल आप पेट की बीमारियों में भी कर सकते हैं. यह कब्ज को तेजी से खत्म करके राहत पहुंचाता है. इसका इस्तेमाल याददाश्त को बढ़ाने में भी किया जाता है.

डॉ. सरफराज के अनुसार, मेहंदी का बीज दर्द में राहत देने का काम करता है. ये पुराने से पुराने दर्द को भी जड़ से उखाड़ फेंकता है. बवासीर जैसी गंभीर बीमारी में भी कामगर है. मेहंदी के बीजों के कई चौंकाने वाले फायदे हैं. हालांकि इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में और जरूरी मात्रा में करना चाहिए. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सरफराज बताते हैं कि मेहंदी के बीज को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर इसका नियमित सेवन किया जा सकता है.

homelifestyle

क्या कभी खाई है मेहंदी? जादुई है इसका बीज, इतने रोगों में रामबाण

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *