ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये विलेन असल जिंदगी में बना ‘टर्मिनेटर’, आंख और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी किया कमाल!

Last Updated:

राणा दग्गुबाती, बाहुबली के भल्लालदेव, ने एक आंख से न देख पाने और किडनी ट्रांसप्लांट के बावजूद साहस से जीना सिखाया. उनकी ओटीटी सीरीज ‘राणा नायडू 2’ आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये विलेन असल में बना टर्मिनेटर, ऐसे की दमदार वापसी

ब्लॉकबस्टर फिल्म से फेमस हुआ ये एक्टर…(फोटो साभार- instagram)

हाइलाइट्स

  • राणा दग्गुबाती ने एक आंख और किडनी ट्रांसप्लांट के बावजूद साहस दिखाया.
  • राणा की ओटीटी सीरीज ‘राणा नायडू 2’ आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
  • राणा ने अपनी शारीरिक परेशानियों को ताकत में बदला और प्रेरणा बने.

Bahubali Fame Actor : दर्शकों के दिलों में ‘बाहुबली’ की गूंज आज भी ताजा है. इसी फिल्म ने राणा दग्गुबाती को सिनेमा की दुनिया में अलग पहचान दिलाई. खलनायक भल्लालदेव का रोल निभाकर उन्होंने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी. लेकिन पर्दे पर ताकतवर दिखने वाले इस एक्टर की रियल लाइफ कहानी उससे कहीं ज्यादा कठिन और प्रेरक है.

राणा इन दिनों अपनी ओटीटी सीरीज ‘राणा नायडू 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये सीरीज 13 जून यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, लेकिन इसी प्रमोशनल दौर में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने हेल्थ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें शेयर कीं, जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं.

एक आंख से नहीं दिखता..

राणा दग्गुबाती ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी एक आंख से उन्हें दिखाई नहीं देता. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा- अब ये एक कॉमेडी बन चुका है… जब एक्शन सीन करता हूं, तो बड़ी मुश्किलें होती हैं.
उनके लिए शूटिंग के दौरान धूल या बिना लेंस के रहना तकलीफदेह हो जाता है. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इसे कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया.

अल्लू अर्जुन वाला मजेदार किस्सा

राणा ने एक फनी किस्सा भी शेयर की. एक दिन अल्लू अर्जुन उन्हें घूरते हुए बोले – ‘तुम रो रहे हो?’ इस पर झल्लाते हुए राणा ने जवाब दिया- नहीं यार, ये मेरी आंखों से पानी है… मेरी दाहिनी आंख से मुझे नहीं दिखता.’

दर्द से डगमगाना नहीं, उसे ताकत बनाना सीखा

राणा कहते हैं कि बहुत से लोग अपनी शारीरिक परेशानी को छिपाते हैं, टूट जाते हैं, लेकिन उन्होंने उस परेशानी को स्वीकार कर, एक नई पहचान बनाई. उन्होंने साबित किया कि सच्चा हीरो वो होता है, जो पर्दे के पीछे भी लड़ता है – खुद से, हालातों से और फिर जीतकर लौटता है.

आज राणा सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं. उन्होंने न केवल खुद को एक शानदार एक्टर के रूप में स्थापित किया, बल्कि अपनी मेडिकल कंडीशन्स के बावजूद साहस से जीना सिखाया.

homeentertainment

ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये विलेन असल में बना टर्मिनेटर, ऐसे की दमदार वापसी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *